सुबह के समय में बकरी को चराने के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई। गांव वालों ने शरीर के साथ सड़क को अवरुद्ध किया। यह घटना इंग्लिश बाज़ार पुलिस स्टेशन के बीर सागर दिघी इलाके में हुई है। ज्ञात हुआ है कि, शनिवार के सुबह कल्पना मंडल नाम कि एक महिला बकरियों को चराने के लिए घर से कुछ हिन् दूर आम के बगीचे में गई थी। वहाँ पे जाने के कुछ हीं देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना को देख कर स्थानीय लोग क्रोधित हो गए।बिजली विभाग की उपेक्षा के आरोपों को उठाने के बाद मृत महिला के शरीर को लेकर ग्रामीणों ने राज्य सरकार के विरुद्ध विरोध किया। मृतक परिवार एवं ग्रामीणों ने बताया की, शुक्रवार के दिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे दिन को गाँव में काम किया है। और काम पूरा नहीं होने के वजह से,उन्होंने बिजली की नंगी तार को जमीन पर हीं छोड़ दिया। सुबह में कल्पना मंडल बकरी चराने के लिए उसी जंगल में गई थी। जंगल में घुसने के बाद ही उसने उस बिजली के तार पे नजर नहीं डालने के वजह से बिजली का झटका खाकर वहीं पे मूर्क्षित होकर गिर गई,और उनका मृत्यु हो गया। ग्रामीणों ने बताया की कल्पना मंडल बिरि बाँध कर अपना घर का गुजर वसर करती थी। ग्रामीणों का कहना है की,बिजली के झटके से उस महिला की मृत्यु हुई है। इसलिये बिजली विभाग को मृतक के परिवार को उनका क्षितिपूर्ति का भुगतान करना चाहिए। और उसने कहा कि जब तक प्रशासन की तरफ से कोई भी उनसे बात करने में सक्षम नहीं होगा। तब तक वो सड़क बंद करके बैठे रहेंगे। इस सुचना को प्राप्त करने के बाद इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन के पुलिस घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति से निपटने की कोशिश की । घटना के बाद बिजली विभाग से कोई जवाब नहीं था।
মালদা